Salman Khan Sikandar First Look: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का पहला लुक सामने आ गया है। एक्टर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। वैसे तो यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी लेकिन इस फिल्म को लेकर अभी से ही क्रेज देखने को मिल रहा है। बताते चलें की इस फिल्म में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) लीड रोल में नजर आएंगी। हाल ही में सलमान खान ने फिल्म की पहली झलक शेयर करते हुए बताया कि 'सिकंदर' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सलमान खान का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है सिकंदर (Sikandar) का फर्स्ट लुक आया सामने सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में बॉलीवुड के दबंग खान फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्टर संग खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सलमान खान ब्लू कलर की टीशर्ट पहनें नजर आ रहे हैं और उन्होंने आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "ईद 2025 पर नजरें हैं, टीम के साथ।" सलमान खान के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक...